घटिया काम हुआ तो ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, इंजीनियर होंगे सस्पेंड: सख्त चेतावनी, Contractors will be blacklisted and engineers suspended if shoddy work is done: Strict warning.
घटिया काम हुआ तो ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, इंजीनियर होंगे सस्पेंड सख्त चेतावनी
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने ओंकारेश्वर और पंधाना क्षेत्र में करीब 115 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में जरा भी लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार गुणवत्ता को लेकर शून्य-सहनशीलता नीति पर काम कर रही है। खराब काम पाए जाने पर मौके पर मौजूद इंजीनियर से लेकर ठेकेदार तक जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने बताया कि निर्माण गुणवत्ता की जांच को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने औचक निरीक्षण सॉफ्टवेयर लागू किया है। इसके तहत हर महीने चीफ इंजीनियर अलग-अलग जिलों में जाकर जांच करते हैं और अब तक कई इंजीनियर निलंबित किए जा चुके हैं।
लोक कल्याण सरोवर होंगे विकसित
सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में जहां से मिट्टी निकाली जाएगी, वहां ‘लोक कल्याण सरोवर’ विकसित किए जाएंगे। प्रदेश में अब तक ऐसे 800 से अधिक तालाब बनाए जा चुके हैं, जो जल संरक्षण और भू-जल स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा।
कांग्रेस पर हमला
अपने संबोधन में मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सड़क विकास में असफल रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सड़क निर्माण में शिफ्टिंग तकनीक अपनाने और ग्रामीण मार्गों पर हर किलोमीटर पर जल ग्रहण संरचना बनाने पर काम कर रही है ताकि बारिश का पानी व्यर्थ न जाए और भूजल का रिचार्ज बेहतर हो सके।



कोई टिप्पणी नहीं