Breaking News

चमत्कार! अंतिम यात्रा की तैयारी के बीच धड़कने लगा दिल,बुजुर्ग की लौटी सांसें, Miracle! Amidst preparations for the final journey, the elderly man's heart began to beat, and he regained his breath.

चमत्कार! अंतिम यात्रा की तैयारी के बीच धड़कने लगा दिल बुजुर्ग की लौटी सांसें

      राजनगर क्षेत्र में 70 वर्षीय माखनलाल वेद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, पर अंतिम यात्रा की तैयारी के बीच उनका दिल धड़कने लगा और सांसें लौट आईं। परिवार और मोहल्ले में मचा हड़कंप।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर के राजनगर क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय माखनलाल वेद को डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज के बाद मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू भी कर दी थीं, लेकिन अचानक ऐसा हुआ जिसने सबको स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार माखनलाल वेद पिछले एक सप्ताह से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार दोपहर उनकी सांसें थम गईं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार उन्हें घर लेकर आया और अंतिम यात्रा की तैयारी में जुट गया।

Source:Social Media (सांकेतिक)
अचानक सांसें तेज चलने लगीं

रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई, अर्थी तैयार कर ली गई, तभी अचानक माखनलाल की सांसें तेज चलने लगीं। पहले तो परिजनों को भ्रम हुआ, लेकिन फिर देखा कि उनके शरीर में हलचल और सामान्य श्वसन हो रहा है। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि वे जीवित हैं। परिजनों के मुताबिक, अब उन्हें घर पर ही रखा गया है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार गंभीर कोमा स्थिति में भी ऐसा भ्रम हो जाता है और बाद में मरीज की सांसें लौट आती हैं।

शव यात्रा रद्द की 

इस घटना के बाद इंटरनेट पर भी हड़कंप मच गया। पहले सोशल मीडिया पर उनकी शव यात्रा की सूचना वायरल हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद संदेश भेजा गया कि —
“माखनलाल वेद अब बाबा महाकाल की कृपा से स्वस्थ हैं, शव यात्रा रद्द की जाती है।” यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

इंदौर चमत्कार, बुजुर्ग की लौटी सांसें, माखनलाल वेद इंदौर, अंतिम यात्रा में जीवित, इंडौर ब्रेन हेमरेज केस, Indore miracle news, Indore old man alive, Madhya Pradesh news today, Indore viral story

Indore news, Madhya Pradesh news, viral miracle, chamatkar news, trending story, MP viral news, latest hindi news, emotional news, health miracle

#IndoreNews #MPNews #ViralStory #Chamatkar #IndoreMiracle #BreakingNews #HindiNews #BloggerNews #MadhyaPradesh #TrendingToday


अर्थी से लौटे – इंदौर में हुआ चमत्कार!


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();