14 वर्षीय छात्रा से स्कूल में गैंगरेप; 10 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल,14-year-old girl gang-raped in school; three accused arrested within 10 hours, including a minor.
🚨 14 वर्षीय छात्रा से स्कूल में गैंगरेप 10 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार एक नाबालिग भी शामिल
मानवता शर्मसार! पानी भरने गई 9वीं की छात्रा से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में मिली।
मऊगंज(मप्र): मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना तब हुई जब पीड़िता शुक्रवार शाम (करीब 6 बजे) को अपने घर के पास हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
जबरन स्कूल में ले जाकर किया दुष्कर्म
लौर थाना क्षेत्र की यह घटना है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरन पास के सरकारी स्कूल की बाउंड्री के अंदर खींच लिया। स्कूल के पीछे ले जाकर तीनों आरोपियों - प्रिंस पटेल (19वर्ष), अतुल पटेल (22वर्ष) और एक 15 वर्षीय नाबालिग - ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट भी की गई।
बेसुध हालत में मिली पीड़िता
जब छात्रा काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह घर के पास ही धान के एक खेत में घायल और बेहोश हालत में मिली। होश आने पर उसने अपनी माँ को पूरी आपबीती बताई।
पुलिस की तत्परता, 10 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं और महज 10 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पहचान और पृष्ठभूमि
पुलिस जांच में पता चला है कि नाबालिग आरोपी और पीड़िता एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक आरोपी पहले नवमी में फेल हो चुका था और तीनों ही आरोपी पढ़ाई छोड़कर कोई काम नहीं करते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाबालिग आरोपी की पीड़िता पर पहले से नजर थी।
परिजनों ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप
एक तरफ जहां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की, वहीं दूसरी ओर परिजनों ने थाने जाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, एसपी दिलीप सोनी ने इन आरोपों से इंकार किया है।
Our YT Channel: BHARATAM NEWSपानी भरने गई थी बच्ची... मऊगंज सरकारी स्कूल में खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, MP में हड़कंप
10 घंटे में सलाखों के पीछे 3 दरिंदे: मऊगंज गैंगरेप केस का बड़ा अपडेट, एक नाबालिग भी शामिल!


कोई टिप्पणी नहीं