Breaking News

बच्चों की मौत के बाद दो कफ सिरप पर लगी रोक, Two cough syrups banned after children's deaths.

बच्चों की मौत के बाद दो कफ सिरप पर लगी रोक

कहीं आप भी अपने बच्चे को तो नहीं दे रहे ये 2 कफ सिरप, 6 बच्चों की मौत के बाद रोकी गई है बिक्री

Source:Social Media (सांकेतिक)

Banned syrups👇

Coldrif 

Nextro-DS 


Source:Social Media (सांकेतिक)

छिंदवाड़ा (मप्र)- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 6 बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है कि बच्चों की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई और संदेह इन बच्चों को दिए गए दो कफ सिरप पर जताया जा रहा है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

सिरपों पर सवाल उठे

जांच के दौरान जिन सिरपों पर सवाल उठे हैं, उनके नाम कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस-डीएस हैं। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों दवाओं की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है।

Source:Social Media (सांकेतिक)

बिक्री बंद करा दी गई 

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि यह दवाएं सरकारी अस्पतालों में पहले से उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन किसी तरह का खतरा न हो, इसलिए अब प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स से भी इनकी बिक्री बंद करा दी गई है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

जांच पूरी होने तक इन सिरप्स की बिक्री नहीं 

भोपाल स्वास्थ्य विभाग ने भी साफ कर दिया है कि जांच पूरी होने तक इन सिरप्स की बिक्री नहीं होगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यह जांच की जाएगी कि राज्य में अब तक इन दवाओं की कितनी बिक्री हुई है और किन बैच नंबर की दवाएं बाजार में पहुंची थीं।

Source:Social Media (सांकेतिक)

प्रदेश में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है और दवा कंपनियों की क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट आने तक इन दोनों कफ सिरप की बिक्री पूरी तरह रोकी जाएगी और लोगों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को यह दवा न दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();