दरिंदगी की हदें पार,मेडिकल कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर गुप्तांग काटकर झाड़ियों में फेंका, The brutality crossed all limits, a medical worker was attacked with lethal force, his genitals were cut off and thrown into the bushes.
दरिंदगी की हदें पार मेडिकल कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर गुप्तांग काटकर झाड़ियों में फेंका
नरसिंहपुर (मप्र)। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांगई गांव के रहने वाले बसंत पाली, जो गाडरवारा में एक निजी क्लीनिक की मेडिकल शॉप पर काम करते हैं, देर रात घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों के निशाने पर आ गए।
बेरहमी से पिटाई की
जानकारी के अनुसार, बसंत पाली जब एनटीपीसी रोड से होकर गुजर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल और एक चारपहिया वाहन में सवार 3-4 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर धारदार हथियार से शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। हैवानियत की हद पार करते हुए हमलावरों ने उनका गुप्तांग तक काट दिया और मृत समझकर झाड़ियों में फेंककर भाग निकले।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
अस्पताल पहुंचाया गया
होश आने पर घायल ने किसी तरह अपने परिजनों को खबर दी। तुरंत उसे गाडरवारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
गाडरवारा में किया प्रदर्शन
घटना के विरोध में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने गाडरवारा में प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
आरोपियों की तलाश जारी
गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई है और आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।




कोई टिप्पणी नहीं