महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस बोली- आरोप निराधार,Woman accuses police of assault, police says allegations baseless.
महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप पुलिस बोली- आरोप निराधार
सीहोर (मध्यप्रदेश)। जिले के आष्टा क्षेत्र में एक महिला ने परिवार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे हिरासत में लेकर मारपीट की गई, जिससे उसके पेट की गांठ फट गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।
Source :Social Media (सांकेतिक)
क्या है मामला?
आष्टा किले पर रहने वाली नूरजहां नामक महिला घरेलू कामकाज करती है। आरोप है कि जिस परिवार के यहां वह काम करती थी, उन्होंने उस पर 1 लाख 40 हजार रुपए की चोरी का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि 19 सितंबर को परिवार की शिकायत पर पुलिस बिना एफआईआर दर्ज किए उसे थाने ले गई।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
पाइप,लात-घूसों से मारपीट की- महिला का दावा
नूरजहां के मुताबिक, थाने में एक महिला कॉन्स्टेबल और दो पुरुष जवानों ने पाइप और लात-घूसों से उसके साथ मारपीट की। महिला का दावा है कि वह कैंसर से पीड़ित है और इस मारपीट में उसके पेट की गांठ फट गई, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में पहले सीहोर और बाद में भोपाल रेफर किया गया।
Source :Social Media (सांकेतिक)
महिला का दर्द
नूरजहां ने कहा कि उसके छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं जिनका भरण-पोषण अब कठिन हो गया है। अब तक वह घर-घर काम करके परिवार चला रही थी, लेकिन बीमारी और मारपीट की वजह से हालात बिगड़ गए हैं।
Source :Social Media (सांकेतिक)
पुलिस का पक्ष
इस पूरे मामले पर आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि नूरजहां झूठे आरोप लगा रही है और उसके साथ किसी भी तरह की मारपीट नहीं हुई है।
Source :Social Media (सांकेतिक)
परिवार का बयान
जिस परिवार पर आरोप लगाए गए हैं, उनके सदस्य अरशद भाई ने भी सफाई देते हुए कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने दावा किया कि परिवार ने हमेशा नूरजहां का साथ दिया है।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी
मामला अब महिला के आरोपों और पुलिस की सफाई के बीच फंसा हुआ है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।





कोई टिप्पणी नहीं