दहशतगर्द बने बैंक कर्मी,पिता-पुत्र पर फेंका खौलता पानी Bank employees turn terrorist, throw boiling water on father and son.
दहशतगर्द बने बैंक कर्मी पिता-पुत्र पर फेंका खौलता पानी
एक किश्त लेट होने पर पिता-पुत्र पर फेंक दिया खौलता पानी, मामले में इलाके में आक्रोश
सतना(मप्र)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में किस्त वसूली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नागौद थाना क्षेत्र के गढ़ी टोला वार्ड नंबर-6 में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों ने पिता-पुत्र पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। दोनों झुलस गए और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना से क्षेत्र में गुस्सा है।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
75 हजार का लिया था लोन
9 महीने पहले निशांत सोनी ने 75 हजार रुपये का लोन लिया था। वह आभूषण बनाने का कारोबार शुरू करना चाहता था। कारोबार नहीं चला और आर्थिक हालात बिगड़ गए। बीमारी और नौकरी छूटने की वजह से सितंबर महीने की किस्त जमा नहीं हो पाई।
रिकवरी एजेंट्स की दबंगई
गुरुवार सुबह बैंक कर्मचारी सानिया सिंह और हर्ष कुमार वसूली के लिए घर पहुंचे। बातचीत के दौरान गाली-गलौज और धमकी शुरू हो गई। जब पिता राजेंद्र सोनी ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने उन्हें भी धमकाया और घर का सामान उठाकर ले जाने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने घर में रखा खौलता पानी पिता-पुत्र पर फेंक दिया।
डॉक्टर का बयान
नागौद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि राजेंद्र सोनी के हाथ और चेहरे की त्वचा झुलसी है, जबकि बेटे निशांत के सीने पर जलन के निशान हैं। हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
इलाके में गुस्सा
घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग अस्पताल और थाने पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक कर्मचारी वसूली के नाम पर आम जनता के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं। एक महीने की किस्त लेट होने पर इस तरह की हिंसक हरकत असहनीय है। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और बैंक की कार्यप्रणाली की जांच की जाए।
बैंक की सफाई
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना पर बैंक प्रबंधन ने बयान दिया है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही कहा गया कि बैंक वसूली प्रक्रिया में किसी भी तरह की हिंसा की अनुमति नहीं देता।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।







कोई टिप्पणी नहीं