Breaking News

वेयरहाउसों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, Warehouse theft gang busted, five arrested.

वेयरहाउसों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 15 क्विंटल मसूर व बोलेरो वाहन बरामद

Source:Social Media (सांकेतिक)

क्या है पूरा घटनाक्रम?

  बीना(सागर) - 30 जून 2025 को फरियादी मनोज श्रीवास्तव द्वारा पुलिस चौकी मंडी बामौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 28-29 जून 2025 की दरम्यानी रात को गौहर रोड स्थित गुरुकृपा वेयरहाउस का शटर तोड़कर अज्ञात चोर, 21 कट्टी (बोरी) मसूर एवं 02 बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। इसी प्रकार दिनांक 27 जुलाई 2025 को फरियादी योगेन्द्र रघुवंशी द्वारा चौकी मंडी बामौरा में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 26-27 जुलाई 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने यमुना वेयरहाउस का ताला तोड़कर 32 बोरी (16 क्विंटल) मसूर चोरी कर ली। चोरी के अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उईके द्वारा माल बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

also read : 100 करोड़ रुपये की संपत्ति पर चला बुलडोजर


विशेष टीम गठित की गई

      एसडीओपी बीना नीतेश पटेल एवं थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक नितिन पाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं मुखबिरों से सूचना प्राप्त कर लगातार संदेहियों की तलाश की गई। 31 जुलाई 2025 को मंडी बामौरा क्षेत्र के मढ-बामौरा रोड पर गश्त के दौरान चैकिंग में एक संदिग्ध बोलेरो कैंपर वाहन रोका गया। उसमें सवार पाँच व्यक्तियों से पूछताछ में वे अपनी पहचान छुपाने लगे तथा पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उपरोक्त वेयरहाउसों से चोरी करना स्वीकार किया, साथ ही क्षेत्र के अन्य वेयरहाउस में भी चोरी की वारदातों में शामिल होना कबूला। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया माल 15 क्विंटल मसूर एवं एक बोलेरो कैंपर वाहन बरामद किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. शिवा उर्फ भाव सिंह कुर्मी,निवासी ग्राम बरोदिया, थाना नरयावली

2. पवन यादव,निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना भानगढ़

3. छोटू यादव,निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना भानगढ़

4. गजेन्द्र यादव,निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना भानगढ़

5. भूपेन्द्र उर्फ ज्वाला यादव,निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना भानगढ़

बरामद सामग्री:

1. मसूर – कुल 15 क्विंटल (12 क्विंटल + 3 क्विंटल)

2. एक महिन्द्रा बोलेरो कैंपर वाहन

टीम की सराहनीय भूमिका

          उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रधान आरक्षक चालक संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक सुशील सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रामनिवास शुक्ला, आरक्षक नीरज राठौर, आरक्षक रोहित, आरक्षक गजेन्द्र, आरक्षक दीपेन्द्र, आरक्षक लोकेन्द्र, आरक्षक रामकृष्ण योगी आदि अधिकारियों/कर्मचारियों की सतर्कता, सजगता और टीम वर्क के कारण थाना आगासौद क्षेत्र की इन चोरियों का सफलतापूर्वक खुलासा किया जा सका।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();