100 करोड़ रुपये की संपत्ति पर चला बुलडोजर,Bulldozer ran on property worth Rs 100 crore.
100 करोड़ रुपये की संपत्ति पर चला बुलडोजर
आज जिस घटना का ज़िक्र कर रहे हैं, वह हाल ही में हुई एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी है। हिंदू युवतियों को नशा देकर उनका शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
भोपाल (मप्र)- मामले में प्रशासन ने आरोपियों की लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया है। इन संपत्तियों में फार्म हाउस, वेयर हाउस, कारखाने, एक मदरसा और दुकानें शामिल हैं, जो कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे।
also read :अगस्त में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब ,कहां और क्यों?
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
ध्यान दें : TOP DEAL में अमेज़न,फ्लिपकार्ट,अन्य ई-कॉमर्स कम्पनी से खरीदें,पाएं भारी छूट (क्लिक करें)
आरोपियों के खिलाफ गम्भीर आरोप
प्रशासन के अनुसार, ये संपत्तियां ड्रग माफिया शाहवर अहमद और उसके भतीजे यासीन समेत अन्य आरोपियों से जुड़ी थीं। यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और ड्रग्स की तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए।
कार्रवाई के दौरान कई संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है
* शकील अहमद का 40 एकड़ में फैला फार्म हाउस, जिसकी अनुमानित कीमत 55 करोड़ रुपये थी।
* शारिक मछली का 40 हजार वर्ग फीट में बना वेयर हाउस, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये थी।
* इरशाद अहमद का कारखाना और 3 एकड़ की सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये थी।
* अताउल रहमान का अवैध मदरसा और दुकान, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये थी।
प्रशासन का क्या है कहना ?
इन कार्रवाइयों को लेकर प्रशासन का कहना है कि ये सभी निर्माण सरकारी जमीन पर बिना किसी अनुमति के किए गए थे और इन्हें हटाने के लिए पहले ही नोटिस भी दिया गया था। प्रशासन ने यह भी बताया कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।





कोई टिप्पणी नहीं