हत्या की गुत्थी सुलझी, सौतेली मां की हत्या में दोस्त भी शामिल, The mystery of murder is solved, friend was also involved in the murder of step mother.
हत्या की गुत्थी सुलझी गोपालगंज पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार सौतेली मां की हत्या में दोस्त भी शामिल
सागर (मप्र)- शहर के थाना गोपालगंज क्षेत्र में दिनांक 22 अगस्त 2025 को घटित जघन्य हत्या की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मृतका साधना ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके सौतेले बेटे अजय सिंह ठाकुर व उसके साथी राहुल उर्फ देव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर मिलकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूटने के इरादे से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
ऐसे हुआ खुलासा
घटना की रिपोर्ट मृतका के पति नारायण सिंह ठाकुर द्वारा थाना गोपालगंज में दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है और घर से जेवरात व नगदी भी गायब हैं। उन्होंने संदेह अपने बेटे अजय सिंह ठाकुर पर जताया।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर विशेष जांच दल गठित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए, गोपालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से जांच शुरू की।
तकनीकी विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस
टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल इनपुट्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अजय सिंह ठाकुर और उसके दोस्त राहुल यादव (निवासी देवास, म.प्र.) द्वारा पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने साधना ठाकुर की हत्या कर घर से जेवर व नगदी चुराई और सागर से फरार हो गए थे। पुलिस ने चोरी गया सामान और नगदी बरामद कर ली है।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने पूरी टीम का नेतृत्व कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने में सफलता पाई।
साथ ही, निम्नलिखित पुलिसकर्मियों का योगदान भी सराहनीय रहा:
- निरीक्षक मनीष सिंघल (थाना प्रभारी कोतवाली)
- सउनि डी.एस., सउनि रमेश बंसल
- प्र.आर. अनिल प्रभाकर, दीपक व्यास, जयसिंह, अयूब खान
- प्र.आर. सौरभ रैकवार (सायबर सेल)
- आर. रणवीर सिंह, अंकित हरदा, दशरथ मालवीय, प्रशांत पंछी, पंकज यादव, हेमेन्द, अंकित तिवारी
पुलिस अधीक्षक ने दी टीम को बधाई
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने संपूर्ण पुलिस टीम को उनकी सतर्कता, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं