जिले में विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक, Peace committee meeting held in various police stations in the district.
जिले में विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक
अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा - थाना प्रभारी
सागर (मप्र)- गणेशोत्सव, पर्यूषण पर्व एवं ईद मिलादुन्नबी सहित आगामी विभिन्न त्योहारों को देखते हुए आज जिले भर के विभिन्न थानों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों एवं जनसामान्य की उपस्थिति में संपन्न हुई,जहां गणेशोत्सव के आयोजकों के साथ साथ नगर के प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस विभाग,विद्युत विभाग, पंचायत आदि के अधिकारी/कर्मचारी के अलावा सभी धर्मों,समुदायों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
सभी ने समन्वय व सौहार्द से त्यौहार मनाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांति एवं सुरक्षा मानकों के साथ मनाने का संकल्प लिया। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों/आयोजकों को शालीनता पूर्वक एवं पारंपरिक रूप से,स्वच्छ सुरक्षित,आयोजन करने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक
केसली थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने आयोजकों से कहा कि त्यौहार हमें मानवता,प्रेम और सौहार्द सिखाते हैं त्यौहार भावनाओं,आस्थाओं,और मानवीय मूल्यों से सराबोर होते हैं,इसलिए त्योहारों को आपसी प्रेम,सदभाव और समन्वय के साथ भावना पूर्ण,आस्था के साथ और सुरक्षित एवं स्वच्छता से मनाएं.पंडाल में समिति का एक सदस्य जरूर रुके।शांति समिति बैठक में मनोज सिरोठिया, प्रदीप पाण्डेय, योगेश विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, विमलेश श्रीवास्तव, रामशंकर आदिवासी, रोहित राजपूत, राघवेंद्र ठाकुर, रामचरण रैकवार, भरत विश्वकर्मा, ब्रजेन्द्र सिंह, यशवंत सेन, दिनेश,काजी सगीर कुरैशी, रफीक खान, सादिक खान,इदरीश खान सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
पूजन सामग्री को तालाबों ,जल स्त्रोतों में ना फेंके
सभी आयोजकों से आग्रह किया गया है कि प्लास्टिक मुक्त आयोजन करने का प्रयास करें। पंडालों में कम से कम दो डस्टबिन अवश्य रखें,साथ ही पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचें ।पूजन के बाद निकलने वाली पूजन सामग्री को तालाबों ,जल स्त्रोतों में ना फेंके। पंडालों में स्वच्छता प्रेरणा के साइन बोर्ड लगाए, जैसे कि कचरा यहां डालें,गंदगी ना फैलाएं,पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है, ऐसे स्लोगन भी लगा सकते हैं,जिससे स्वच्छता का संदेश नगर के जन जन तक पहुंच सके और लोग स्वच्छता का संकल्प लें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें.
अनुमति लेकर विद्युत कनेक्शन लगवाएं
विद्युत विभाग की ओर से भी गणेशोत्सव के सभी आयोजकों से अपील की गई है कि पंडालों, झांकियों में साज सज्जा, सजावटों में विद्युत के उपयोग हेतु प्रशिक्षित व्यक्तियों से ही विद्युत कार्य करवाएं ।पंडालों में उच्च क्वालिटी के तारों ,वायरों एवं उच्च मानक विद्युत उपकरणों का ही उपयोग करें। विद्युत आपूर्ति कार्यालय से अनुमति लेकर ही विद्युत कनेक्शन लगवाएं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तारों, खम्भों,विद्युत डीपी से दूरी बनाएं रखें। साथ ही पंडालों का निर्माण विद्युत लाइनों से दूरी बनाकर ही करें।सुरक्षा अपनाएं और सावधानी पूर्वक त्यौहार मनाएं।




कोई टिप्पणी नहीं