Breaking News

सागर पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिला नकद और जेवर से भरा बैग, Due to the promptness of Sagar police, the woman got back her bag full of cash and jewellery.

सागर पुलिस की तत्परता से महिला को वापस मिला 90,000 नकद और जेवरों से भरा बैग ईमानदार ऑटो चालक ने निभाई जिम्मेदारी

सागर(मप्र) — शहर में एक मिसाल कायम करते हुए सागर पुलिस की मुस्तैदी और एक ईमानदार ऑटो चालक की जागरूकता से एक महिला को उसका कीमती बैग सुरक्षित लौटा दिया गया, जिसमें ₹90,000 नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

घटना का विवरण 

घटना 16 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब शाहगढ़ निवासी कुंती बाई लोधी अपने पति के साथ राहतगढ़ बस स्टैंड से नाव मंदिर गोपालगंज जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुईं। यात्रा पूरी होने के बाद उन्हें पता चला कि उनका काले रंग का बैग रिक्शा में ही छूट गया है। बैग में नकदी, दो सोने के कान के फूल, तीन चांदी की पायल, एक मोबाइल फोन और चाबियों का गुच्छा रखा हुआ था।

Source:Social Media 

थाने पहुंची महिला 

घबराई हुई महिला ने तुरंत गोपालगंज थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कुशवाह से संपर्क किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम को सूचित किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज की ली गई मदद 

उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ई-रिक्शा की पहचान की। इसके बाद आरक्षक दशरथ मालवीय व नेकराम कौशल ने मोती नगर चौराहा और राहतगढ़ बस स्टैंड पर रिक्शा की तलाश शुरू की। मुखबिरों को सक्रिय कर पुलिस ने 17 अगस्त को दोपहर में ऑटो चालक राजू पटेल का पता लगाया।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

पुलिस को सौंपा बैग 

जब पुलिस उसके घर पहुँची, तो राजू पटेल ने बताया कि बैग उसे ध्यान ही नहीं रहा था, परंतु जैसे ही उसे बैग की जानकारी हुई, उसने बिना कोई हीलाहवाली किए उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बैग को लेकर थाना पहुंची और महिला को थाना प्रभारी की मौजूदगी में बैग सौंपा गया। जांच के बाद महिला ने पुष्टि की कि नकदी और जेवर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Source:Social Media 

बेटी के इलाज के लिए लेकर जा रही थी

महिला ने बताया कि वह यह रकम अपनी बेटी के इलाज के लिए लेकर जा रही थीं, जो अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पुलिस और ईमानदार ऑटो चालक का दिल से धन्यवाद किया।

कार्यवाही में विशेष योगदान

इस सफल कार्यवाही में विशेष योगदान रहा:

  •  लोकेश कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक, सागर
  • राजेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी गोपालगंज
  • उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, कंट्रोल रूम
  • प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर
  • आरक्षक दशरथ मालवीय
  • आरक्षक नेकराम कौशल
  • सीसीटीवी ऑपरेटर आरक्षक लखन और संदीप

सागर पुलिस की तत्परता और जनता के सहयोग से यह घटना एक सकारात्मक उदाहरण बन गई है, जो पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करती है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();