भोपाल में 92 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़,DRI की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, Drug factory worth 92 crores busted in Bhopal, DRI takes major action, 7 accused arrested.
भोपाल में 92 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ DRI की बड़ी कार्रवाई 7 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल(मप्र)- राजधानी भोपाल के जगदीशपुर (इस्लामनगर) इलाके में एक गुप्त रूप से चलाई जा रही अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने 92 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन "क्रिस्टल ब्रेक" के तहत की गई, जिसमें 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या मिला फैक्ट्री में?
गिरफ्तार आरोपियों में एक केमिस्ट, हवाला नेटवर्क से जुड़े लोग और ड्रग सिंडिकेट के अहम सदस्य शामिल हैं। फैक्ट्री से 61.2 किलोग्राम तैयार एमडी, 541.53 किलोग्राम केमिकल और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल मिला है।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
अन्य राज्यों में भी छापेमारी
डीआरआई ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी कर अंजाम दी। सूरत और मुंबई पुलिस ने ऑपरेशन में डीआरआई का सहयोग किया।
हो रही है जांच
गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के बस्ती से पकड़ा गया एक व्यक्ति मुंबई से भोपाल ड्रग्स का कच्चा माल सप्लाई करता था, जबकि मुंबई में मौजूद दो अन्य आरोपी सप्लाई और ट्रांसपोर्ट का काम संभालते थे। हवाला के जरिए भोपाल में फंडिंग की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, पूरा सिंडिकेट एक विदेशी ड्रग किंगपिन के इशारे पर काम कर रहा था। अब DRI इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय लिंक की जांच कर रही है।




कोई टिप्पणी नहीं