नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले सगे भाई को बीस साल की मिली सजा, The real brother who raped a minor girl got twenty years of imprisonment.
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले सगे भाई को बीस साल की मिली सजा
•नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म
•15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने वाला था सगा भाई
•दुराचारी भाई को मिली बीस साल की सजा
•दादी के घर पर ना रहते जबरदस्ती किया दुष्कर्म
•किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
•कई दिनों तक आरोपी उसे धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
भोपाल (मप्र)- 8 जून 2023 को आरोपी जब नाबालिग से मिलने आया तो दादी के घर पर ना होने का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जिससे पीड़िता डर गयी और फिर कई दिनों तक आरोपी उसे धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।विशेष न्यायालय ने पंद्रह वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके सगे भाई को बीस वर्ष के कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड सजा सुनाई है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने अपने पिता के साथ 10 जून 2023 को निशातपुरा थाने में जाकर लिखित आवेदन दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसके पिता उसकी अम्मी और उसकी बहनों को छोड़ कर चले गए तो अम्मी ने उसे व उसकी बहनों को नित्य सेवा सदन सोसाइटी में डाल दिया। उक्त सोसाइटी में रहते हुए उसका होस्टल वार्डन से विवाद हो गया। विवाद के बाद वार्डन ने पीड़िता को उसके भाई के साथ भेज दिया।आरोपी भाई ने पीड़िता को दादी के घर छोड़ दिया । 8 जून 2023 को आरोपी भाई जब उससे मिलने आया तो दादी के घर पर ना रहते हुए मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे पीड़िता डर गई । कई दिनों तक आरोपी उसे धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद पीड़िता ने जब यह बात अपनी दादी को बताई तब जाकर मामला पुलिस के पास पहुंचा और कार्रवाई हुई ।



कोई टिप्पणी नहीं