नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता ने जेल में पायजामे के नाड़े से फांसी लगाकर की आत्महत्या,The father who raped his minor daughter committed suicide by hanging himself with the string of his pyjama in jail.
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता ने जेल में पायजामे के नाड़े से फांसी लगाकर की आत्महत्या
•बलात्कारी पिता को कोर्ट ने दी सजा।
•7 मार्च को कोर्ट ने दोहरा आजीवन कारावास सुनाया था।
•11 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने वाला था पिता ।
•डीएनए से दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
•जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या।
•मंगलवार शाम बैरक में पायजामे के नाड़े से आत्महत्या की।
•प्रशासन करेगा मजिस्ट्रियल जांच।
•पीड़िता की मौत भी सुनवाई के दौरान हुई।
खंडवा(एमपी)- घर में अकेली 11 वर्षीय पुत्री से बलात्कार करने वाले पिता ने मंगलवार की शाम जिला जेल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दुष्कर्मी पिता को हाल ही में सात मार्च को न्यायालय ने दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड
इस कुकृत्य की पुष्टि हो जाने पर कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया था। जेल में बैरक के पाइप से पायजामे का नाड़ा बांधकर सजायाफ्ता बंदी ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी, सीएसपी और एसडीएम ने जेल पहुंच कर घटना का जायजा लिया। देर रात कैदी के शव को जिला अस्पताल के मरचुरी में भेजा गया। कैदी के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। प्रशासन ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच की बात भी कही है।
दुष्कर्मी पिता ने जेल में ही की आत्महत्या
7 मार्च को विशेष न्यायाधीश ने पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत उसे सजा सुनाई। डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई थी कि अभियुक्त आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मौत सुनवाई के दौरान हो गई थी, इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उसने बैरक में पायजामे के नाड़े से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। वह फैसले के बाद से चुपचाप रहता था।
घर छोड़कर मायके चली गई थी नाबालिग की मां
जिले के जावर थाना में 6 जुलाई 2021 की रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने सब को दहलाकर रख दिया था। वारदात वाले दिन पीड़िता के पिता का उसकी मां के साथ झगड़ा भी हुआ था जिससे नाराज होकर बालिका की मां उसके छोटे भाई को लेकर अपने मायके चली गई थी और घर पर वह बालिका और उसका पिता दोनों थे।
जबरदस्ती किया बलात्कार
रात के लगभग 9 बजे बालिका जब घर में खाट पर सो रही थी तब पिता ने उसके पास आकर जबरदस्ती बलात्कार किया। बालिका चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया। बाद में पिता घर में सो गया। बालिका मौका पाकर पड़ोस में काका के घर चली गई और उसने घटना के बारे में उसके काका-काकी को बता दिया।
पहले भी आरोपी ने किया था बलात्कार
इस घटना से पहले भी जब पीड़िता जंगल में बकरी चराने गई थी, तब भी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया था। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना की सूचना पर थाना जावर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।





कोई टिप्पणी नहीं