Breaking News

नेटवर्क नहीं, तो शादी नहीं ! मोबाइल की वजह से यहां नहीं हो रही लड़कों की शादी, घूम रहे हैं कुंवारे,If there is no network, there is no marriage! Because of mobiles, boys are not getting married here, they are roaming around as bachelors.

नेटवर्क नहीं, तो शादी नहीं ! मोबाइल की वजह से यहां नहीं हो रही लड़कों की शादी, घूम रहे हैं कुंवारे

   एक ऐसा गांव है जहां मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से लड़कों की शादी रूकी पड़ी है. नेटवर्क न होने की वजह से कोई भी अपनी लड़की को इस गांव में ब्याहने के लिए तैयार नहीं है। लोगों का साफ-साफ कहना है कि नेटवर्क नहीं तो दुल्हन भी नहीं !  

Source:Social Media (सांकेतिक)

कहां की है बात?

   मध्यप्रदेश में एक ऐसी जगह है जहां कुंवारे लड़कों की संख्या बढ़ती जा रही है। गांव में लड़के कुंवारे ही घूम रहे हैं । अगर कहा जाए तो सभी की हालत तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के पॉपुलर कैरेक्टर पोपटलाल जैसी हो गई है।लड़कों की इस दुर्दशा के पीछे का कारण मोबाइल नेटवर्क है मतलब, नेटवर्क न होने की वजह से गांव के लड़के कुंवारे हैं।

Source:Social Media (सांकेतिक)

नेटवर्क नहीं तो शादी नहीं!

   यह अजीब मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के नयागांव का है,जहां लड़के कुंवारे घूम रहे हैं। कुंवारे लड़कों की बढ़ती संख्या ने गांव में चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। उनकी  हालत का जिम्मेदार मोबाइल नेटवर्क को बताया जा रहा है। आज के युग में जहां मोबाइल जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है तो वहीं नयागांव में नेटवर्क न होने की वजह से कोई अपनी लड़की को इस गांव में ब्याहने को राजी नहीं है।

Source:Social Media (सांकेतिक)

वजह,बफर जोन है !

    आज गांव-गांव में नेटवर्क फैला हुआ है, वहीं इस गांव की ऐसी हालत के पीछे क्या वजह है? दरअसल, नयागांव के इस हालत के पीछे का कारण पेंच टाइगर रिजर्व है। ये गांव पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है,जहां एक भी कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता । अब इस गांव की हालत ऐसी बन गई है कि नेटवर्क नहीं तो दुल्हन भी नहीं।

Source:Social Media (सांकेतिक)

क्या बताते हैं ग्रामीणजन?

        गांव के लोग बताते है कि नेटवर्क न होने की वजह से उन्हे 3 किलोमीटर दूर जाकर फोन करना पड़ता है। नेटवर्क की वजह से गांव में शादी के रिश्ते जुड़ने की जगह टूटते नजर आते हैं। गांव में एक 29 साल के लड़के का रिश्ता होते-होते रह गया। लड़की वालों ने मना करते हुए बोला कि बिना मोबाइल नेटवर्क के उनकी बेटी अपने पति से बात कैसे करेगी।

गांव में नेटवर्क का काम

        बिना नेटवर्क वाले इस गांव में लोगों को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कि जिसकी किसी ने उम्मीद भी ना की होगी । बीमारी या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाने के लिए 3 किलोमीटर दूर जाकर फोन करना पड़ता है। सरकारी कामों के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है। गांव के इस हालात पर पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि बीएसएनएल (BSNL) ने इस क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति मांगी है। जल्द दी इस गांव में नेटवर्क की दिक्कत का समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही गांव में शादी की समस्या से लेकर जरूरी सुविधाएं भी आने वाले दिनों में  बेहतर दिखेंगी। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या?

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();