Breaking News

पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपी भेजे गए जेल, Police arrested the robbery accused within 24 hours, the accused were sent to jail.

पुलिस ने 24 घंटे में लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल

Source :Social Media 

 कहां की है घटना?

    एमपी में सागर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं पंजीबद्ध अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल मशरूका बरामद करने हेतु निर्देश जारी किये गये थे, निर्देशों के पालन में   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव कुमार उड़के एवं एसडीओपी बण्डा श्रीमती शिखा सोनी के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र से चोरी की घटनाओं की रोकथाम व चोरी किया गया मशरुका बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था, उसी दौरान 27 सितंबर 2024 को फरियादी बखत सिंह पिता रघुनाथ सिंह यादव निवासी ग्राम निहानी द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई कि 26 सितंबर 2024 को ग्राम निहानी  से शाम को क्यायला पेट्रोल पंप के आगे पुलिया के पास सागर-छतरपुर मेन रोड बण्डा पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फरियादी से मारपीट कर मोटर साइकिल HR 72 D 1207 व नगद 2000 रु. व एक मोबाइल की लूट की गई , थाना बण्डा में प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु थाना पर टीम गठित कर सघन वाहन चैकिंग लगाई जाकर चेंकिग की गई। 

Source :Social Media 

 कौन कौन हैं आरोपी?

        उक्त फरियादी की मोटर साइकिल कांटी ग्राम की तरफ जाने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटर साइकिल का पीछा कर घेराबंदी की गई,उक्त मोटर साइकिल के संबंध में बालक से पूछताछ की गई। बालक ने अपना नाम आकाश अहिरवार पिता रम्पू उर्फ रामप्रसाद अहिरवार उम्र 20 साल व उसके साथ में बैठे व्यक्ति का नाम हेमराज अहिरवार पिता नन्नेभाई अहिरवार, दीपक उर्फ आशीष अहिरवार पिता गनेश अहिरवार सभी निवासी वार्ड 15 बण्डा का होना बताया व उक्त मोटर साइकिल,ग्राम क्यायाला के पास पेट्रोल पंप के आगे ग्राम निहानी के बखत सिंह यादव से मारपीट कर छीनना बताया, बारीकी से पूछताछ कर फरियादी बखत सिंह यादव का मोबाइल ,नगद 2000रु. व किराने का कुछ सामान आरोपियों के कब्जे से जप्त किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Source :Social Media 

कौन कौन था कार्रवाई में शामिल?

         उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी, उपनिरीक्षक के.एस.ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह, प्रधान आरक्षक दिलीप अग्निहोत्री आरक्षक पुष्पेन्द्र शर्मा,राहुल पटेल,सतीश राज, धनीराम अहिरवार,खिलान, मनीष यादव का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();