Breaking News

थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की हत्या का दो दिन में किया खुलासा,Police station Civil Lines revealed the murder of missing person in two days.

सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की हत्या का दो दिन में किया खुलासा

        SDERF व पुलिस टीम ने धसान नदी से की शव की तलाश ,हत्या के मुख्य आरोपी दिव्यांशु सहित दो आरोपी गिरफ्तार ,हत्या के आरोपी राहुल विश्वकर्मा पर कई अपराध पूर्व से हैं दर्ज.

मृतक की तस्वीर 

          1 अगस्त 2024 की रात्रि थाना सिविल लाइन छतरपुर में शिवम मिश्रा उम्र 26 साल के गुम होने की रिपोर्ट पर गुमशुदगी कायम की गई थी। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एकत्रित भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य अनुसार संदेही राहुल विश्वकर्मा को अभिरक्षा में लेकर साइंटिफिक तरीके से पूछताछ की गई।राहुल ने मित्र दिव्यांशु पलिया के कहने पर शिवम मिश्रा को सीसीटीवी कैमरा लगाने के बहाने बुलाया था, दिव्यांशु पलिया की शिवम मिश्रा से पुरानी रंजिश चल रही थी। 

              पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के मुख्य आरोपी दिव्यांशु की तलाश कर अभिरक्षा में लिया गया। 

            पूछताछ करने पर, दिव्यांशु व शिवम में एक महिला मित्र को लेकर पुरानी बुराई चल रही थी। आरोपी दिव्यांशु के अनुसार शिवम की हत्या के लिए उसने सावन के पहले सोमवार से 11 दिन का व्रत भी रखा था, व्रत समाप्त होते ही दोस्तों के साथ मारपीट कर उसके हाथ बांधकर एक कार से ले जाकर गर्रोली नदी के धसान नदी के पुल से नदी में फेंक दिया था एवं मोटरसाइकिल को पानी से भरे कुंए में फेंक दिया था। 

 शव बरामदगी हेतु 3 दिन चला सर्चिग अभियान

             शिवम मिश्रा की तलाश SDRF टीम एवं थाना पुलिस टीम द्वारा धसान नदी में प्रारंभ की गई। नदी का जलस्तर ऊंचा व प्रवाह तेज होने से तलाश में काफी कठिनाई हो रही थी, लेकिन तलाश अभियान जारी रहा। कड़ी मेहनत से अलीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गंज करारा गांव के पास धसान नदी में शिवम मिश्रा के शव को दस्तयाब कर शिनाख्तगी की गई। उक्त गुमशुदा प्रकरण में हत्या की समुचित धाराओं के अन्तर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मृतक की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, रक्त से सने कपड़े, मोबाइल आदि साक्ष्यों को बरामद किया गया । 


          हत्या के आरोपी राहुल विश्वकर्मा पर जिला पन्ना सहित अन्य स्थानों पर चोरी के अपराध पूर्व से दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले में विवेचना जारी है। टीम द्वारा विभिन्न स्थानो में लगातार दबिश दी जाकर अपराध से संबंधित साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।

                  कार्यवाही मे निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र रोहित, उप निरीक्षक डीडी शाक्य थाना प्रभारी अलीपुरा,सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रहलाद कुमार, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द गुप्ता, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, आरक्षक पवन, आरक्षक चन्दशेखर प्रजापति,  हरेन्द, भूपत,दिनेश मिश्रा, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक किशोर कुमार,विजय सिंह, धर्मराज पटेल, राजीव सिंह एवं SDERF टीम प्रभारी विनीत तिवारी प्लाटून कमाण्डर, संजय गौर प्लाटून कमांडर, परमलाल कोंदर(बोट चालक), अजय साहू, दिनेश सौर, अरूण राजपूत, मोहन चन्देल, वनवारी कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();