Breaking News

सागर में कल से हड़ताल पर रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक,Petrol pump operators will be on strike in Sagar from tomorrow

सागर में कल से हड़ताल पर रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक बातचीत के बाद तीन दिन का दिया समय 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया 
       एमपी के सागर में जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 जून शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। आज गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने ज्ञापन सौंपा है। 


सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया

क्या है कारण ?

       ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि 13 मई को जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव,मेसर्स सर्वश्रेष्ठ पेट्रोल पंप सिरोंजा सागर के डीलर कमलेश लारिया को अशोक तिवारी ने जान बूझकर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी। घटना में कमलेश लारिया गंभीर घायल हुए थे। मामले में पुलिस थाने में शिकायत भी की गई थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक तिवारी के खिलाफ धारा 307 ,SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था,लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल को लेकर सौंपा ज्ञापन । एसोसिएशन के सचिव से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने की है मांग ।

             11 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें तीन दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही प्रशासन ने कोई कार्रवाई की । जिसके कारण जिले के पेट्रोल पंप संचालकों में रोष व्याप्त है। कहा गया है कि आगामी 21 जून सुबह 8 बजे से सागर जिले के सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। 

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया
      जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और प्रशासन उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं करता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल नहार, सौरभ संधेलिया, कमलेश लारिया, प्रशांत गंगवाल, अमित चौधरी समेत बड़ी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सांकेतिक तस्वीर:सोशल मीडिया

सागर में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल हुई स्थगित

   ताज़ा जानकारी के अनुसार फिलहाल चालू रहेंगे पेट्रोल पंप,एसोसिएशन ने सागर एसपी से बातचीत के बाद तीन दिन का समय दिया है,आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर  हड़ताल पर जाएंगे पेट्रोल पंप संचालक ।


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();