बेटे के जन्मदिन का केक लेने गए पिता की हुई मौत,Father dies while going to buy son's birthday cake
बेटे के जन्मदिन का केक लेने गए पिता की हुई मौत
एमपी के सागर में बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम साजी तिगड्डा, मगरधा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, और एक घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में मृतक पिता अपने बेटे का जन्मदिन होने पर उसे केक लेने के लिए बंडा गया था। जहां से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम हनौता उगारी निवासी अनिल अहिरवार पिता प्रेम अहिरवार उम्र 21 साल और हरिचरण अहिरवार को देर रात गंभीर और अचेत अवस्था में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिचरण को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
मृतक अनिल अहिरवार के भाई प्रदीप अहिरवार ने बताया कि मृतक अपने बेटे के जन्मदिन पर केक लेने के लिए देर शाम अपने भाई हरिचरण अहिरवार के साथ बाइक से बंडा गया था। जहां से वह घर लौट रहा था। इसी दौरान साजी तिगड्डा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक MP 20 AA 7266 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों,बाइक सवार सड़क पर गिर गए। तभी वह ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गए। घटना में गंभीर चोटें आने से अनिल अहिरवार की मौत हो गई। वहीं हरिचरण की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं