Breaking News

मशहूर हुई पत्नि,पत्नी की तरक्की से जला पति और कर दिया कांड,जानिए क्या हुआ?,Wife became famous,husband was jealous of wife's progress and created a scandal,know what happened?

मशहूर हुई पत्नि तरक्की से जला पति और कर दिया कांड जानिए क्या हुआ?

फोटो: सोशल मीडिया 
        यूपी के कानपुर में भजन गायिका की हत्या, मशहूर हुई सिंगर तो जलने लगा पति, लव मैरिज में आई दरार और पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। भजन सिंगर पत्नि की बढ़ रही शोहरत से नाराज पति ने कानपुर में मशहूर भजन सिंगर सपना तिवारी की हत्या कर दी और बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया

            पति-पत्नि दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। दोनों ने 14 साल पहले लव मैरिज कर साथ जीने मरने की कसमें खाईं थी। जब पत्नी भजन गाकर मशहूर होने लगी तो पति उसकी कामयाबी से जलने लगा, एकदम फिल्मी कहानी की तर्ज पर जीवन आगे बढ़ रहा था। भजन सिंगर की बढ़ती प्रतिष्ठा और सम्मान को देखते हुए पति की जलन धीरे धीरे नफरत में बदल गई और ये नफरत इस कदर बढ़ी कि पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया

पहले बेरहमी से पति ने पत्नी को पीटा

      यूपी में कानपुर के नौबस्ता इलाके में रहने वाली सपना तिवारी एक भजन सिंगर थीं। उनका हंसता खेलता परिवार था। दो बच्चे भी थे। यहां तक तो सब ठीक था। धीरे धीरे सपना तिवारी भजनों की दुनिया में काफी मशहूर हो गईं थीं। ज्यादातर माता के जगरातों में वह भजन गाती थीं। उनकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ती जा रही थी। कई लोग सपना से मिलते जुलते थे,पति राहुल तिवारी को लोगों का उनसे मिलना सुहाता नहीं था। 

फोटो: सोशल मीडिया

लव मैरिज की थी 14 साल पहले

      राहुल अपनी पत्नी सपना की कामयाबी देखकर अंदर ही अंदर सपना से जलने लगा था। इसी चक्कर में उसने शराब पीकर सपना को मारना पीटना शुरू कर दिया था। बीते गुरुवार की रात राहुल ने सपना को इतनी बेरहमी से मारा कि वह बुरी तरह घायल हो गईं, जिसके बाद परिजन सपना को हाईलाइट अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है पत्नी की हत्या करने के बाद राहुल तिवारी अपने बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया।

पत्नी की पिटाई भी करता था

       नौबस्ता एसीपी संजय सिंह का कहना है कि सपना के पिता ने अपनी बेटी की हत्या के लिए उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति बच्चों को लेकर फरार हो गया है। रिपोर्ट लिखकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पति राहुल की तलाश की जा रही है। उसके साथ उसके परिजन मां-बाप भी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();