Breaking News

झुग्गियां तहस-नहस कर एसयूवी ने युवक को कुचला,एयर बैग से बची कार सवारों की जान,SUV crushed a young man after destroying the slums,air bag saved the lives of the car occupants

एमपी नगर के राजीव नगर की दो झुग्गियां तहस-नहस कर एसयूवी ने एक युवक को कुचला एयर बैग से बची कार सवारों की जान

फोटो:सोशल मीडिया 
       एसयूवी ने युवक को कुचला, एयर बैग खुलने से कार सवारों की बची जान

फोटो:सोशल मीडिया 
            मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके स्थित राजीव नगर झुग्गी में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात घर के बाहर बैठे एक युवक को तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसयूवी झुग्गी बस्ती में घुस गई, जिसमें दो झुग्गियां भी टूट गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फोटो:सोशल मीडिया 

एमपी नगर पुलिस के अनुसार 

     राजीव नगर बस्ती निवासी 23 वर्षीय संजय सिंह मजदूरी करता था। रविवार की रात करीब पौने दो बजे संजय अपनी झुग्गी के बाहर बैठा हुआ था। तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने संजय को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद गाड़ी संजय की झुग्गी समेत पड़ोस की झुग्गी में घुस गई। हादसे के बाद संजय गाड़ी और मलबे के बीच फंस गया था। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और संजय को बाहर निकाला। घायल संजय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

फोटो:सोशल मीडिया 

पुलिस बोली- नशे में थे कार सवार युवक

         बताया गया है कि एसयूवी सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भीड़ ने कार सवार युवकों को पुलिस के हवाले किया। कार का चालक अभिषेक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में कार के एयर बैग खुलने से कार सवार युवकों की जान बच गई। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

फोटो:सोशल मीडिया 



कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();