Breaking News

पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 05 जुआरी पकडे,नकदी सहित मौके पर 03 मोटर साईकिल जब्त,Police raided the gambling den and caught 05 gamblers, seized 03 motorcycles along with cash on the spot.

पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर 05 जुआरी पकडे ,नकदी सहित मौके पर 03 मोटर साईकिल जब्त

  पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा के खिलाफ धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान दिनांक 08.02.24 को मुखबिर की सूचना पर कस्बा में हमराह स्टाफ आरक्षक विक्रम प्रताप के प्राईवेट वाहन एवं चालक विजय राजपूत उर्फ बंटू पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 21 बर्ष निवासी मालथोन से ग्राम बरोदिया कलां की तरफ रवाना हुआ था, जो भ्रमण के दौरान ग्राम बीकोर कलां में शासकीय स्कूल के पास खुले मैदान में कुछ लोगों के ताश से रुपयों की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई ।

सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया 


स्टाफ की दो टीम बनायी जाकर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बीकोर कलां में शासकीय स्कूल के पास खुले मैदान में कुछ लोग ताश में रुपयों की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गये, दो तरफ से दबिश देने पर जुआ खेलते हुए व्यक्ति मौके से भागे, स्टाफ की मदद से 05 व्यक्ति मौके पर पकडे गये तथा कुछ लोग खुले मैदान का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। 

आरोपियों की फोटो मय मोटरसाइकिल 

पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 

01. आशा पिता आलम अहिरवार उम्र 27 साल नि. ग्राम बीकोरकलां 

02. कमल सिह पिता उत्तम लोधी उम्र 38 बर्ष नि. ग्राम बीकोर कलां 03.थानसिंह पिता गिरबल लोधी उम्र 24 साल नि. ग्राम नीमखेडा 04.घासीराम पिता आलम अहिरवार उम्र 34 साल नि. ग्राम बीकोरकलां 

05. भगवान पिता मेहरवान सिंह कुशवाहा उम्र 38 साल नि. बरोदिया कलां का होना बताया। 

मौके पर थाना प्रभारी स्टाफ के साथ उपस्थित रहे,पकडे गए व्यक्तियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाकर, स्टाफ के भ्रमण हेतु थाना क्षेत्र में रवाना हुए। जुआ फड़ से व आरोपियों के पास से कुल 7600 रूपये एवं ताश के पत्ते एवं मौके से 03 मोटर साईकिल क्रमशः मोटर साईकिल क्र. UP94 E0354 कीमत करीबन 25000 रुपये, मोटर साईकिल क्र. MP15 NE9605 कीमती करीबन 25000, मोटर साईकिल क्र. MP15 MX5844 कीमती करीबन 35000 रुपये तीनों मोटरसाईकिल की कुल मशरूका 85000 रूपये जब्त की गई। 

सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया 

उपरोक्त कार्रवाई में निरी.योगेन्द्र सिंह दांगी, उनि. धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आर. जितेन्द्र लोधी, आर. विक्रम प्रताप, आर. स्वदेश परिहार, आर. जयसिंह, आर. प्रमोद कुमार, आर. जावेद हुसैन का सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();