जनपद पंचायत सीईओ को लोकायुक्त ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
जनपद पंचायत सीईओ ने कहा- दस हजार दो तब मिलेगा पैसा, लोकायुक्त ने घूस खाते रंगे हाथों पकड़ लिया |
उमरिया में जनपद पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन का पैसा रिलीज करने के लिए सरपंच से 10000/- रुपये की रिश्वत मांगी,उसने लोकायुक्त से ट्रैप करवा दिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में स्वच्छ भारत मिशन का पैसा जारी करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ प्रेरणा परमहंस ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत सरपंच ने लोकायुक्त को कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम देते हुए सीईओ प्रेरणा परमहंस को गिरफ्तार कर लिया है।
लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जनपद पंचायत करकेली की सीईओ प्रेरणा परमहंस ने ग्राम पंचायत बहेरवह के सरपंच प्रमोद यादव से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सरपंच ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में कराए गए नाडेप निर्माण के भुगतान एवं सरपंच तथा पंचों के मानदेय भुगतान के एवज में दस हजार रुपये की मांग की गई थी।
सत्यापन पर रिश्वत की मांग करना पाए जाने से धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 का प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्रैप कार्यवाही का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को उमरिया स्थित उसके शासकीय आवास में 10000/- रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। ट्रैप की कार्यवाही को डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह परिहार, इंस्पेक्टर जिया उल हक,एसआई आकांक्षा पाण्डेय, आरक्षक सुभाष पाण्डेय,लवलेश पाण्डेय,विजय पाण्डेय ने अंजाम दिया।
जनपद पंचायत सीईओ को लोकायुक्त ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा,Janpad Panchayat CEO caught red-handed taking bribe by Lokayukta.
Reviewed by
Bharatam news
on
फ़रवरी 09, 2024
Rating:
5
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
कोई टिप्पणी नहीं