गोदाम की आड़ में अवैध शराब फैक्ट्री,भाजपा नेता पर आरोप, सामग्री मिली 1 करोड़ से ज्यादा की. Illegal liquor factory under the cover of warehouse, BJP leader accused, material worth more than Rs 1 crore found.
गोदाम की आड़ में अवैध शराब फैक्ट्री, भाजपा नेता पर आरोप,सामग्री मिली 1 करोड़ से ज्यादा की.
गोदाम की आड़ में भाजपा नेता अवैध शराब की फैक्ट्री चला रहा था, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है, पड़ताल वाली जगह से 1 करोड़ से ज्यादा की सामग्री मिली है।पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में जो कुछ हासिल किया है उसकी मानें तो यह गोरखधंधा कई साल से चल रहा था और भाजपा नेता अपने रसूख और पद का दुरुपयोग करते हुए शराब बनाने का यह गोरखधंधा कई साल से चला रहा था.
एमपी में कानून सबके लिए है एक
पुलिस की इस कार्रवाई से पता चलता है कि मध्य प्रदेश सरकार किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त किसी भी अपराधी, चाहे स्वयं की पार्टी का नेता क्यों न हो? उसका भी सहयोग नहीं करेगी बल्कि कानून अपना काम करते हुए सबको एक ही नजर से देखेगा ।
अवैध शराब पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में मोहन सरकार को चलाना चाहिए सख्त मुहिम। युवाओं को बर्बाद कर रही है इसके अवैध बिक्री एवं सेवन की लत।
शिवपुरी में अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा
शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई की जद में सत्ताधारी बीजेपी के नेता सहित सात आरोपी आए हैं. इन पर आरोप है कि ये इलाके में अवैध शराब की फैक्ट्री चला रहे थे. पुलिस ने इस अवैध शराब के कारखाने पर छापा मार कर इसका खुलासा किया है. फिलहाल भाजपा नेता फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है जबकि पुलिस ने इससे संबंधित सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक शराब गोदाम से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनकी पूछ पड़ताल हुई तब उन्होंने एक और खुलासा किया. पुलिस ने जगह पर जाकर छापा मारा तो पता चला कि भाजपा नेता खुद अपने बिजली ठेकेदारी के ऑफिस की आड़ में एक अवैध शराब का कारखाना चला रहे हैं. पुलिस ने यहां से अवैध शराब फैक्ट्री में मौजूद शराब बनाने की सामग्री, मशीन और कुछ शराब के साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि भाजपा नेता फरार होने में कामयाब रहे जिनको पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है.
बरामद हुई 1 करोड़ से ज्यादा की सामग्री
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब की यह फैक्ट्री भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री पंकज लोधी अपने विद्युत ठेकेदारी के ऑफिस के भीतर गोदाम में चला रहे थे. इस पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और मौके से संदिग्ध चीजों के अलावा शराब बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री और कुछ मात्रा में बनी हुई शराब को बरामद किया. पुलिस ने बरामद की गई सामग्री की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा की बताई है. पुलिस का कहना है कि बरामद की गई सभी प्रकार की सामग्री 1 करोड़ 25 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की है.
शराब बनाने से एवं पैकिंग तक का था इंतजाम
इस संबंध में फिलहाल,पुलिस और जांच पड़ताल कर रही है, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं दूसरी तरफ फरार भाजपा नेता को ढूंढ़ने की कोशिश लगातार की जा रही है. भाजपा के इस नेता की अवैध शराब की फैक्ट्री में शराब बनाने से लेकर उसे पैकेट में पैक करने तक की पूरी मशीन और सामग्री मौजूद थी. यह गोरखधंधा यहां बाकायदा चल रहा था. पुलिस ने इससे संबंधित एक-एक सामान को बरामद कर उसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए आंकी है.
पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में जो कुछ पाया है, उसकी मानें तो यह गोरखधंधा कई साल से चल रहा था और भाजपा नेता अपने रसूख और पद का दुरुपयोग करते हुए शराब बनाने का यह गोरखधंधा कई साल से चला रहा था. प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री ने एक गोदाम किराए पर लिया हुआ था और गोदाम मालिक से कहा था कि वह बिजली ठेकेदार का काम करते हैं और इससे जुड़े कारोबार को चलाने के लिए बिजली उपकरणों को रखने और काम करने के लिए उन्हें गोदाम की जरूरत है, लेकिन यहां बिजली ठेकेदारी के उपकरणों की आड़ में उसने अवैध शराब की फैक्ट्री खोलकर गोरखधंधा शुरू किया हुआ था ।
संपूर्ण खुलासा पुलिस की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत ही पता चल सकेगा, पुलिस कार्रवाई जारी है ।


.jpeg)


.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं