Breaking News

खोज यात्रा हेतु चौसठ योगिनी धाम पहुंचे मढपिपरिया शाला के बच्चे,Children of Madhpipariya School reached Chausath Yogini Dham for search journey.

खोज यात्रा हेतु चौसठ योगिनी धाम पहुंचे मढ़पिपरिया शाला के बच्चे


       डिजीटल शासकीय माध्यमिक शाला मढपिपरिया, महाराजपुर जिला सागर के छात्र/छात्राएं शैक्षिक भ्रमण, विज्ञान खोज यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत अपने नवाचारी विज्ञान शिक्षक अशोक राजौरिया एवं लेखराम सेन के मार्गदर्शन में मां भगवती के दिव्य धाम चौसठ योगिनी धाम पनारी पहुंचे।

     बच्चों ने करीब दो एकड़ परिसर में फैले दिव्य वट वृक्ष को देखा।वृक्ष की महिमा जानकर एवं अदभुत रूप देखकर बच्चों के चेहरों पर खुशी खिल उठी। बच्चों  ने मां भगवती के दिव्य चौसठ रूपों का दर्शन करके अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने का दिव्य आशीष प्राप्त किया। 

            बच्चों ने धाम में ढोल,मंजीरा बजाकर भजन कीर्तन किया। अंताक्षरी खेली,सामान्य ज्ञान पर परिचर्चा की। धाम पर ही पेड़ों के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।आसपास के परिवेश को देखकर बच्चों ने खूब ज्ञान बटोरा। तत्पश्चात बच्चों ने दाल-बाटी-चूरमा खाकर पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। पंडित श्रीकांत वैध ने बच्चों को मां सरस्वतीजी की आराधना करने की विधि बताई।


       शिक्षक अशोक राजौरिया ने बताया ऐसे आयोजन से बच्चों को आसपास के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को देखने का मौका मिलता है एवं आसपास के क्षेत्र का ज्ञान होता है साथ ही बच्चों को अपने सहपाठियों के साथ घूमने का मौका मिलने से नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि देवराज पांडे,भगवान सिंह परिहार,घासीराम लोधी,जितेन्द्र बैस,अभिषेक लोधी,मोकम लोधी आदि ने सहभागिता की ।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();