अब कांग्रेस नेता के दफ्तर पर चला बुलडोजर, 30 साल से किया था अवैध कब्ज़ा, Bulldozer ran on Congress leader's office in Shivpuri, it was illegally occupied for 30 years
अब कांग्रेस नेता के दफ्तर पर चला बुलडोजर, 30 साल से था अवैध कब्ज़ा
कांग्रेस नेता के दफ्तर पर चला बुलडोजर, 30 साल से अवैध कब्ज़ा किया गया था। दरअसल शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील में अतिक्रमण कर बनाए गए कांग्रेस नेता के निजी दफ्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटा दिया गया है. बताया गया कि प्रशासन ने इस कार्रवाई को बाकायदा नोटिस देकर अंजाम दिया है. यह अवैध निर्माण लगभग 30 साल से शासन की भूमि पर गैर-कानूनी रूप से किया हुआ था जिसे बुलडोजर से हटा दिया गया.
कांग्रेस का पिछोर सीट पर 30 सालों से था कब्जा
आपको बता दें कि पिछले 30 सालों से पिछोर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था और यही कारण था कि स्थानीय प्रशासन चाह कर भी इस अवैध और अतिक्रमण किए गए निर्माण को जमींदोज़ नहीं कर पा रहा था. हालांकि इस विधानसभा चुनाव 2023 में केपी सिंह पिछोर सीट को छोड़कर शिवपुरी से चुनाव लड़े थे और यहां से कांग्रेस ने अरविंद लोधी को उम्मीदवार बनाया था जबकि BJP ने प्रीतम लोधी को उम्मीदवार घोषित किया था ।
चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों जगह से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि लगातार 30 सालों से कांग्रेस के कब्जे वाली इस विधानसभा सीट में अब भाजपा के विधायक होने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
घटना पिछोर क्षेत्र के खनियाधाना की है. जहां कांग्रेस नेता के निजी कार्यालय पर बुलडोजर चल गया है. यहां पर कांग्रेस कार्यालय अवैध रूप से बना था जिस पर प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई , निर्माण की शिकायत BJP के स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की थी.
नोटिस देकर इलाके से हटाया गया अतिक्रमण
जिला प्रशासन ने बाकायदा कानूनी नोटिस देकर पूरी कार्रवाई की है. तहसीलदार कैलाश मालवीय सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस नेता के कार्यालय पर पहुंचकर इस अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया और कुछ घंटे में ही कब्जे को जमींदोज़ कर दिया गया. अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई के समय घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी, जिससे जाम के हालात बन गए. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग एकत्रित होना शुरू हो गए वहीं कुछ ही घंटे में प्रशासन ने अतिक्रमण को जमीदोज़ कर दिया.

.jpeg)




कोई टिप्पणी नहीं