Breaking News

अवैध गैस रीफिलिंग व अवैध विस्फोटक सामग्री किये गए जब्त,Illegal gas refilling and illegal explosive materials seized

अवैध गैस रीफिलिंग व अवैध विस्फोटक सामग्री किये गए जब्त 



      सागर कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध विस्फोटक सामग्री एवं उनके भण्डारण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के निर्देशन में  नगर पुलिस अधीक्षक यश विजोलिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर के द्वारा तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनाँक 07.02.2024 को मुखबिर से प्राप्त हुई सूचना के आधार पर,कि दीपक सुंदरानी पिता अर्जुनदास सुंदरानी उम्र 27 साल निवासी सिंधी कैम्प संत कंवरराम वार्ड, बिना लायसेंस के अवैध रूप से पटाखे रखे हुये है और अपने घर से ही बेच रहा है, मुखबिर की सूचना पर सिंधी कैम्प संत कंवरराम वार्ड सागर जाकर सूचना की तस्दीक की गई, दीपक सुन्दारनी अपने घर में पटाखे रखे हुये था, नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दीपक सुंदरानी पिता अर्जुनदास सुंदरानी उम्र 27 साल निवासी सिंधी कैम्प संत कंवरराम वार्ड, थाना मोतीनगर सागर का होना बताया। उससे पटाखों के बारे में पूछा गया तो उसने घर पर और पटाखे रखे होना बताया, कार्टून में अलग अलग कंपनी के अलग अलग छोटे,बडे पटाखे अनारदाने राकेट रखे थे, उक्त व्यक्ति से पटाखे बेचने व घर में रखने के संबंध में लायसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। उक्त व्यक्ति का कृत्य धारा 286 ताहि 9 (बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर विस्फोटक सामग्री (पटाखे) कीमती करीबन 1,30,805/-रूपये के गवाहान के समक्ष जप्ती की गई । अपराध की कायमी की जाकर विवेचना में लिया गया।


        साथ ही मुखबिर की सूचना पर महेश महाराज के घर के पीछे खाली प्लाट पर एक व्यक्ति के द्वारा गैस रीफिलिंग का अवैध कारोबार किया जाने की सूचना पर मौके पर पहुँचकर देखा तो एक व्यक्ति गैस रीफिलिंग का कार्य कर रहा था, उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गजेन्द्र पिता मुकेश राय उम्र 29 साल निवासी यादव होटल के पीछे, पगारा रोड, सुभाषनगर वार्ड, सागर का होना बताया । गैस बेचने एवं रीफिलिंग का लायसेंस न होना बताया, उक्त आरोपी का कृत्य धारा 285 ताहि 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाये जाने से मौके पर 05 भारत गैस कंपनी के सिलेण्डर तथा एक रीफिलिंग मोटर व इलेक्ट्रॉनिक कांटा कीमत करीबन 22000 रूपये की जप्ती की गई।


       इन सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर,सउनि सोहन मरावी,प्रआर जानकी रमण मिश्रा,प्रआर नदीम शेख,प्रआर विकास सिंह ठाकुर, प्रआर राजेश लोधी,आर. पवन ठाकुर थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही की गई इस प्रकार की कर्रवाईयां निरंतर जारी रहेंगी।



कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();