समनापुर शाहजू हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी भेजे गए जेल, sagar-maharajpur-murder-case-three-arrested-samnapur-shahju
समनापुर शाहजू हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप; महाराजपुर पुलिस की तत्परता से मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, शेष 4 की तलाश जारी।
सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर शाहजू में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सागर (मप्र)- सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समनापुर शाहजू में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में महाराजपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के मात्र कुछ ही घंटों के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल रहली भेज दिया गया है।
विवाद और खूनी संघर्ष का पूरा घटनाक्रम
घटना दिनांक 24 फरवरी 2026 की शाम करीब 04:30 बजे की है। ग्राम समनापुर शाहजू में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने एकमत होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में गंभीर चोटें आने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तुरंत नियंत्रित किया।
पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
हत्या की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उईके एवं लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस ने गांव में सघन दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
• टंटू यादव
• अखलेश यादव
• भागचंद यादव
पुलिस के अनुसार, कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज है, जिनमें से शेष 4 आरोपियों (उमेश यादव, मदन यादव, अकलू यादव, सुखलाल यादव एवं सुबेद यादव) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका
इस त्वरित और सफल कार्रवाई में महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह भदौरिया, प्रआर अमित कुमार, आर हुकुम सिंह, आर वीरेंद्र ठाकुर, आर राजेन्द्र सिंह, आर रुपेश लोधी के साथ थाना देवरी से स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं