Breaking News

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट करने वाले 03 आरोपी भी दबोचे,Youth arrested with illegal weapon, 3 accused of obstructing government work and assault also arrested.

मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट करने वाले 03 आरोपी भी दबोचे

एसपी सागर के निर्देशन में चला सघन अभियान, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी भेजे गए न्यायालय

Source:Social Media 

सागर (मध्यप्रदेश)- सागर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में अवैध हथियार, असामाजिक गतिविधियों तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

अवैध देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत दिनांक 02 जनवरी 2026 को थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नागेश्वर मंदिर के पीछे, बाईसा मोहल्ला ग्राउंड में एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात की नीयत से खड़ा है।

अवैध हथियार मामले में पुलिस को देख भागा आरोपी

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल पिता प्रभु पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सीहोरा, थाना राहतगढ़, जिला सागर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से लोहे का देशी कट्टा तथा जैकेट की जेब से 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर हथियार एवं कारतूस जप्त किए गए। थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना मोतीनगर में दिनांक 01 जनवरी 2026 को फरियादी राजकिशोर दुबे, उम्र 62 वर्ष, हाल पदस्थ लेखापाल, शासकीय गोकुल ग्राम पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, ग्राम रतौना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कपिल पराशर एवं उसके दो साथी बिना अनुमति शासकीय परिसर में ट्रैक्टर से मिट्टी खोद रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे शासकीय कार्य बाधित हुआ।

गिरफ्तार आरोपी 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—

कपिल पिता सुखदेव पराशर, उम्र 32 वर्ष

गोपाल पिता रूपसिंह (आदिवासी), उम्र 21 वर्ष

कहर पिता नर्वदा प्रसाद उर्फ बाबूसिंह लोधी, उम्र 25 वर्ष

(तीनों निवासी ग्राम रतौना, जिला सागर)

आरोपियों के विरुद्ध धारा 132, 121(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मुख्य आरोपी कपिल पराशर के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी

अवैध हथियार प्रकरण में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी मोतीनगर, प्र.आर. योगेश तिवारी, प्र.आर. दिनेश यादव, प्र.आर. बालकृष्ण चौबे, आर. अभिषेक

शासकीय कार्य में बाधा प्रकरण में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी मोतीनगर, प्र.आर. दिनेश यादव, आर. पवन, आर. लखन

सागर पुलिस, मोतीनगर थाना, अवैध हथियार, आर्म्स एक्ट, सरकारी काम में बाधा, पुलिस कार्रवाई, सागर क्राइम न्यूज, मोतीनगर पुलिस कार्रवाई, सागर पुलिस समाचार, अवैध देशी कट्टा गिरफ्तारी, शासकीय कार्य में बाधा मामला, सागर क्राइम न्यूज हिंदी, थाना मोतीनगर न्यूज, सागर जिला पुलिस, भारतम न्यूज, bharatam news 

#SagarPolice #MotinagarPolice #CrimeNews 

#IllegalWeapon #PoliceAction #SagarNews 

#MPPolice #bharatamnews  #भारतमन्यूज


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();