Breaking News

देवरी नपा अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने निर्वाचन कार्यक्रम घोषित, 19 जनवरी को मतदान,Election program announced to recall Deori Municipal Council President from his post, voting on January 19.

देवरी नपा अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित 19 जनवरी को होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, आचार संहिता लागू

देवरी (सागर)- मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका परिषद देवरी, जिला सागर के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने (रिकॉल) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 19 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन परिणामों की मतगणना 21 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।

Source:Social Media (सांकेतिक)

निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका परिषद देवरी के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने संबंधी निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 29 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देवरी नगरपालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है, जिसका पालन सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी। मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

Source:Social Media (सांकेतिक)

निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();