नगर निगम में बड़ा फैसला | कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म | हंगामे के बीच निष्कासन Major decision in the Municipal Corporation | Congress councilor Anwar Qadri's term ends | Expulsion amid uproar.
नगर निगम में बड़ा फैसला | कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म | हंगामे के बीच निष्कासन
इंदौर नगर निगम परिषद में बड़ा हंगामा। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त कर दी गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रस्ताव रखा, भाजपा पार्षदों ने समर्थन किया। कांग्रेस ने वॉकआउट कर विरोध दर्ज कराया। पूरी खबर पढ़ें Bharatam News 👇पर।
इंदौर। नगर निगम परिषद के सम्मेलन में आज भारी हंगामे के बीच कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त कर दी गई। सदन में ध्वनि मत (Voice Vote) के जरिए प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया और बाहर धरना दिया।
🔹 क्या है मामला
इंदौर नगर निगम के सम्मेलन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रस्ताव रखा कि पार्षद अनवर कादरी पर गंभीर आरोप हैं और वे जेल में हैं, इसलिए उनका पद पर बने रहना उचित नहीं है। भाजपा पार्षदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद कादरी की पार्षदी समाप्त कर दी गई।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
🔹 महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान
महापौर ने कहा —
“एक पार्षद का फरार और जेल में रहना यह साबित करता है कि उसकी पार्षदी रखने का कोई औचित्य नहीं है।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि कादरी का जेल से भेजा गया जवाब सिर्फ भावनात्मक था, तथ्यों से जुड़ा नहीं।
🔹 कांग्रेस नेताओं पर सवाल
महापौर ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार से सवाल किया कि पार्टी लव जिहाद जैसे मुद्दों पर क्या रुख रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद प्रस्ताव आने से पहले ही सदन छोड़कर चले गए, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस ऐसे मामलों का समर्थन करती है।
इंदौर नगर निगम खबर, अनवर कादरी पार्षद, कांग्रेस पार्षद निष्कासन, इंदौर ब्रेकिंग न्यूज़, पुष्यमित्र भार्गव बयान, इंदौर आज की खबर, इंदौर राजनीति, लव जिहाद मामला, मध्यप्रदेश राजनीतिक खबरें, Bharatam News
इंदौर_नगर_निगम, अनवर_कादरी, कांग्रेस_पार्षद, महापौर_पुष्यमित्र_भार्गव, इंदौर_खबर, राजनीतिक_हंगामा, मध्यप्रदेश_राजनीति, इंदौर_न्यूज़, कांग्रेस_वॉकआउट, नगर_निगम_सम्मेलन
#IndoreNews #BreakingNews #IndorePolitics #AnwarKadri #CongressParshad #PusyamitraBhargav #IndoreMahanagarNigam #MadhyaPradeshNews #PoliticalNews #BharatamNews #LatestHindiNews


कोई टिप्पणी नहीं