Breaking News

पति की हैवानियत! पत्नी पर शक के चलते बीच सड़क पर काटी नाक आरोपी गिरफ्तार,Husband's brutality: Suspecting his wife, he cut off her nose in the middle of the road. Accused arrested.

पति की हैवानियत! पत्नी पर शक के चलते बीच सड़क पर काटी नाक आरोपी गिरफ्तार

Source:Social Media (सांकेतिक)

ग्वालियर (मध्यप्रदेश): ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शक के चलते बीच सड़क पर उसकी नाक काट दी। यह घटना तानसेन नगर रोड की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

😱 “पति की हैवानियत!” — ग्वालियर में पत्नी की बीच सड़क पर नाक काटी

🚨 “दिल दहला देने वाली वारदात” — ग्वालियर में पत्नी पर शक, पति की शर्मनाक हरकत

⚡ “प्यार से खून तक” — शक ने करवाया खौफनाक जुर्म

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

🔹 प्रमुख बिंदु:

ग्वालियर के तानसेन नगर रोड पर घटना

चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की नाक काटी

महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहा था विवाद

आरोपी की पहचान

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कमल बाथम के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला भूरी बाथम (35 वर्ष) है, जो चार शहर का नाका क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों की शादी कुछ साल पहले हुई थी और उनकी एक बच्ची भी है।

महिला अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थी

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से महिला अपनी बेटी के साथ अलग किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार दोपहर जब भूरी काम पर जा रही थी, तभी उसका पति रास्ते में मिला और विवाद करने लगा। कहा-सुनी के बीच आरोपी ने धारदार हथियार से महिला की नाक काट दी और फरार हो गया।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

पुलिस को सूचना दी

रक्तस्राव होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला दर्ज 

पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

#GwaliorNews #MPCrime #BreakingNews #ViralNews #IndiaCrimeNews #MadhyaPradesh #HusbandWifeNews #CrimeStory #GwaliorUpdate #ShockingIncident #MPBreaking #DomesticViolence #TrendingNews


ग्वालियर न्यूज, MP क्राइम न्यूज,पति पत्नी विवाद, पत्नी की नाक काटी, ग्वालियर घटना, मध्य प्रदेश क्राइम,ताजा खबर ग्वालियर, Breaking News MP, viral news today, shocking news india, husband wife news, gwalior latest updates, gwalior news today, mp crime news, viral news india, shocking incident gwalior, husband wife fight, latest breaking news, indian crime story, mp viral news, bharatam news, gwalior latest updates, domestic violence case, real news mp


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();