Breaking News

मेडिकल कॉलेज में हंगामा,डॉक्टरों ने जबरन वेंटिलेटर पर रखा, इंजेक्शन से बच्चा हुआ अंधा, Uproar at medical college: Doctors forcibly put child on ventilator, injection blinds child.

मेडिकल कॉलेज में हंगामा डॉक्टरों ने जबरन वेंटिलेटर पर रखा इंजेक्शन से बच्चा हुआ अंधा

विदिशा (मप्र)। विदिशा मेडिकल कॉलेज पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि मामूली सर्दी-जुकाम की शिकायत पर भर्ती किए गए चार साल के बच्चे को इलाज के दौरान दिए गए इंजेक्शन से उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

Source:Social Media (सांकेतिक)

बिना आवश्यकता वेंटिलेटर पर रखा 

परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना आवश्यकता के बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा और परिजनों की आपत्ति के बावजूद दबाव बनाया। बाद में जब बच्चा देखने में असमर्थ हो गया तो डॉक्टरों ने लगातार यह कहकर टाल दिया कि बच्चा देख पा रहा है। इस दौरान परिजनों ने विरोध किया तो अस्पताल के गार्डों ने उनके साथ मारपीट तक कर दी।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

परिजन आक्रोशित किया चक्काजाम

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और मेडिकल कॉलेज के गेट पर चक्काजाम कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार की मौजूदगी में बच्चे को तत्काल बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();