मासूम नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, Youth arrested for raping an innocent minor.
मासूम नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार टीवी दिखाने के बहाने 9 साल की बच्ची से की दरिंदगी
भोपाल(मध्यप्रदेश) - भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 9 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 28 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे बच्ची 'चाचा' कहकर बुलाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
क्या हुआ था?
ईंटखेड़ी पुलिस स्टेशन के टीआई आशीष सप्रे के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। रविवार की रात वह घर से खेलने के लिए निकली थी, जब रास्ते में आरोपी ने उसे अपने घर के सामने देखा। आरोपी ने उसे टीवी दिखाने का लालच देकर अपने घर में बुला लिया और उसके साथ यह घिनौना काम किया।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
बच्ची को धमकाकर छोड़ दिया
वारदात के बाद आरोपी ने रोती हुई बच्ची को धमकाकर छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद बच्ची के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
मामला दर्ज
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं