Breaking News

विद्यालय निरीक्षण जारी,अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई कर एक वेतनवृद्धि रोकी, School inspection continues, action taken against absent teachers and one salary increment stopped.

संभाग कमिश्नर के निर्देश पर विद्यालय निरीक्षण जारी अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई कर एक वेतनवृद्धि रोकी वेतन कटौती के निर्देश

Source:Social Media (सांकेतिक)

सागर(मप्र)- सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी के निर्देशानुसार सागर संभाग में शासकीय विद्यालयों के निरीक्षण का क्रम जारी है। इसी क्रम में संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, सागर संभाग मृत्युंजय कुमार द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहली (विकासखंड सागर) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

 शिक्षक, शिक्षिकाएं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 9 शिक्षक और शिक्षिकाएं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों में रूपचंद रोहित, सत्येंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती भाषी जैन, श्रीमती दीपाली गुजरिया, यशवंत चतुर्वेदी, राकेश जैन, श्रीमती अंजना टंडन, श्रीमती रामप्रभा दांगी एवं योगेश शांडिल्य शामिल हैं। इन शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि रोकने तथा एक दिन के वेतन की कटौती के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रिज कोर्स की नहीं दी गई स्पष्ट जानकारी

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कक्षा नवमी के छात्रों के लिए ब्रिज कोर्स का शिक्षण कार्य वर्गवार और नियमानुसार नहीं कराया गया था। कई शिक्षकों और प्राचार्य को भी इस कार्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

अभिलेख विधिवत संधारित नहीं 

विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति-अनुपस्थिति के अभिलेख विधिवत संधारित नहीं पाए गए। अभ्यास कार्य नियमित नहीं कराया गया था और त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक गोले भी नहीं लगाए गए थे। साथ ही, भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान विषयों के प्रायोगिक कार्य के लिए आवश्यक लॉग बुक भी तैयार नहीं की गई थी।

परिसर में पान-गुटखा खाकर गंदगी 

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि संस्था परिसर में पान-गुटखा आदि खाकर गंदगी फैलाई जा रही थी, जो स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

कारण बताओ सूचना पत्र जारी

इन सभी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों एवं प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();