पंडित प्रदीप मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,मामला पहुंचा कोर्ट, Pandit Pradeep Mishra's problems may increase, the matter reached the court.
पंडित प्रदीप मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें कुबेरेश्वर धाम में सात मौतों का मामला पहुंचा कोर्ट
सीहोर (मप्र)- कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण और कांवड़ यात्रा के दौरान हुई सात श्रद्धालुओं की मौत का मामला अब कानूनी दायरे में पहुंच गया है। इस घटना को लेकर इंदौर के एक अधिवक्ता ने सीहोर जिला न्यायालय में एक परिवाद दायर करते हुए आयोजक पंडित प्रदीप मिश्रा और उनकी संस्था विट्ठलेश सेवा समिति पर केस दर्ज करने की मांग की है।
सात लाख की भीड़, सात जानें गईं
यह आयोजन 5 और 6 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अनुमान है कि करीब सात लाख लोग कुबेरेश्वर धाम में एकत्र हुए थे। अत्यधिक भीड़, अव्यवस्था और गर्मी के कारण तीन दिनों के भीतर सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
इस घटना के बाद पुलिस ने केवल डीजे संचालकों पर खानापूर्ति के तहत कार्रवाई की थी। इस पर नाराज अधिवक्ता प्रकाश यादव ने पहले मंडी थाना में शिकायत की, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने मामला जिला न्यायालय में पहुंचाया।
कोर्ट का जांच का आदेश, अगली सुनवाई 13 सितंबर को
सीहोर जिला न्यायालय ने इस मामले में पुलिस को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 13 सितंबर को निर्धारित की गई है। इससे पंडित प्रदीप मिश्रा और आयोजकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
मानवाधिकार आयोग के आदेश पर भी सन्नाटा
राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस हादसे के बाद सीहोर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। हालांकि निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल:
यह मामला धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। कोर्ट की आगामी सुनवाई और प्रशासन की कार्रवाई इस दिशा में अहम साबित हो सकती है।




कोई टिप्पणी नहीं