पिता ने तीन साल तक नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, भाई से बोला तो उसने भी ज्यादती की, Father raped minor daughter for three years, when she told brother he also raped her
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिता ने तीन साल तक नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म भाई से बोला तो उसने भी ज्यादती की
कहां हुआ है कुकर्म?
एमपी में शिवपुरी के दिनारा गांव में एक पिता अपनी 15 साल की बेटी से पिछले तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वो मासूम की पिटाई भी करता था। जब मासूम ने अपने भाई को ये बात बताई तो उसने भी बहन के साथ दुष्कर्म कर,उसे अश्लील वीडियो भी दिखाए।
मां रहती है मायके में
मासूम की मां कई साल से मायके में रह रही है ।दुष्कर्म करने के साथ ही विरोध करने पर पिता मारपीट करता था। पिता की शिकायत अपने भाई से की तो उसने भी किया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो भी दिखाए।
शिवपुरी के एक गांव में 15 साल की मासूम से उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया और जब बड़े भाई से इसकी शिकायत की तो उसने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार यह कृत्य पिछले तीन साल से चल रहा है। पीड़िता के पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता ने किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता से झगड़ा हो जाने के कारण मां कई साल पहले मायके में जाकर रहने लगी है। पिता तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। हाल ही में 29 अगस्त 2024 को भी दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जब उसने यह बात अपने बड़े भाई को बताई तो उसने किसी को कुछ बताने से मना किया और उसने भी दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो दिखाता था भाई
बड़ा भाई उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था, नहाने व कपड़े बदलने के दौरान छिपकर देखता था। 5 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 11 बजे जब वह घर में अकेली थी तो पिता जबरदस्ती करने लगे। जब उसने विरोध किया तो बाप ने डंडे से मारपीट की। उसके पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। इस घटना के दौरान छोटा भाई आया और उसने बचाया। पीड़िता ने सारा घटनाक्रम छोटे भाई को भी बताया। रविवार रात जब घर में कोई नहीं था तो वह थाने का पता पूछते हुए वहां पहुंची। अब पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।





कोई टिप्पणी नहीं