जांच में नाबालिग को निकला पांच महीने का गर्भ, सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने, Investigation revealed that the minor was five months pregnant, a case of gang rape came to light.
जांच में नाबालिग को निकला पांच महीने का गर्भ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने
एक पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत होने के चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पीड़िता को दर्द के चलते जब डॉक्टर ने जांच की तो पाया कि यह दर्द सामान्य पेट दर्द का न होकर गर्भावस्था में होने वाला दर्द था।
बुरहानपुर(एमपी)- बुरहानपुर नगर में 17 वर्षीय एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पेट दर्द की शिकायत होने पर युवती के माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन वहां जांच में उसे 5 माह का गर्भ निकला, जिसे सुनकर सभी सन्न रह गए।
जिला अस्पताल में मामला आया सामने
दरअसल,बुरहानपुर के शासकीय नंद कुमार सिंह जिला चिकित्सालय में मंगलवार-बुधवार की रात 17 वर्षीय एक नाबालिग युवती अपने परिजनों के साथ पेट दर्द की शिकायत होने पर पहुंची। लेकिन जांच में किशोरी का यह पेट दर्द सामान्य न होकर, गर्भवती होने के चलते दर्द पाया गया। जब परिजनों ने यह सुना तो उनके होश उड़ गए। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने संबंधित शिकारपुर थाने को इसकी सूचना दी।सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों व पीड़िता से पूछताछ में पीड़िता ने मोहल्ले के ही कुछ युवकों पर आरोप लगाया कि वह उसको जबरन उठाकर ले जाते और डरा धमका कर उसके साथ बारी-बारी ज्यादती करते थे। आरोपी उसे अपने घर से एक चार पहिया वाहन में ले जाते और एक आरोपी के ईंट भट्ठे पर उसके साथ गलत काम करते थे।
आरोपियों पर दुष्कृत्य के बाद धमकाने का है आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाया था कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो उसको देख लेंगे। इस डर से पीड़िता ने अपने परिजनों को नहीं बताया। लेकिन जब पीड़िता के पेट मे दर्द की शिकायत हुई तो उसे जिला अस्पताल लाया गया, तो पूरा मामला सामने आ गया। अस्पताल में पीड़िता को दर्द के चलते जब डॉक्टर ने चेक किया, तो उसे गर्भावस्था में होने वाला दर्द पाया। डॉक्टरों के अनुसार, नाबालिग किशोरी को लगभग 5 माह का गर्भ है। उसके बाद डॉक्टर ने परिजनों को यह बात बताते हुए पुलिस को भी सूचना दी।
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया, शिकारपुर थाना को सूचना मिली थी कि एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते वह अस्पताल पहुंची । जहां डॉक्टरों ने चेक कर बताया कि उसे पांच माह का गर्भ है, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर लड़की और उसके मां-बाप से विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें तीन नाम सामने आए हैं, जिनके द्वारा उसे प्रलोभन देकर वाहन में बैठाकर साथ ले जाकर, उसके साथ तीन-चार बार दुष्कृत्य किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।


.jpeg)
.jpeg)


कोई टिप्पणी नहीं