Breaking News

दोस्तों ने ही कर दी छात्र की हत्या,एक दोस्त हिरासत में,पढ़ें पूरी खबर, The student was murdered by his friends, one friend is in custody, read the full news,

दोस्तों ने ही कर दी छात्र की हत्या एक दोस्त हिरासत में पढ़ें पूरी खबर 

फोटो:सोशल मीडिया 
         छात्र ने पिता से कहा था--घर आ रहा हूं और लापता हो गया, फिर जमीन में गड़ा मिला शव

                                            फोटो:सोशल मीडिया

       एमपी के खंडवा में खरगोन के छात्र की उसके दोस्तों ने ही हत्या कर दी और उसका शव जंगल में ले जाकर गाड़ दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है साथ ही उसकी निशानदेही पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव गड्ढे से निकाला गया। छात्र 17 मई से लापता चल रहा था। पुलिस की जांच फिलहाल आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल पर टिकी हुई है।

                  मृतक पंकज करोड़े (गुर्जर) 22 साल,खरगोन में भीकनगांव के सिराली गांव का रहने वाला था। उस छात्र का शव खंडवा जिले के भैरूखेड़ा के जंगल में मिला। छात्र सनावद में बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पूनमचंद करोड़े किसान हैं और छोटा भाई चंदन इंदौर में पढ़ाई कर रहा है।

पिता से कहा- घर आ रहा हूं लेकिन नहीं पहुंचा

      पंकज ने 17 मई को अपने पिता को फोन करके बताया था कि वह घर आ रहा है लेकिन रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया।  18 मई को परिजनों ने उसकी तलाश की फिर रात में भीकनगांव पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की गई।

फोटो:सोशल मीडिया
               पुलिस की पूछताछ के दौरान परिजन ने पुलिस को बताया कि, 'कुछ दिन पहले पंकज का विवाद गांव के ही रहने वाले उसके दोस्त प्रदीप से हुआ था।' जिसके बाद पुलिस ने प्रदीप को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। पुलिस ने सख्ती बरती तो वह टूट गया और दो अन्य दोस्तों के साथ पंकज की हत्या करना उसने स्वीकार कर लिया। 

बाइक से प्रदीप ही छात्र को लेने पहुंचा था

         पंकज ने 17 मई की शाम सनावद से घर सिराली आने के लिए बस पकड़ी जो बस सनावद से 25 किलोमीटर दूर दौड़वा गांव तक जाती है। यहां से सिराली गांव 10 किलोमीटर दूर रह जाता है। बताया जा रहा है कि प्रदीप ही उसे बाइक से लेने यहां तक आया था। वह दौड़वा से उसे सिराली न ले जाकर धनगांव के पास भैरूखेड़ा गांव की ओर ले गया।

गल चुकी थी लाश,सावधानी से खोदकर निकाली

              इस हत्याकांड को 4 दिन हो चुके हैं। रविवार की रात भीकनगांव पुलिस मौके पर पहुंची तब गड्ढे से बाहर सिर्फ हाथ दिखाई दे रहा था जिसके आधार पर परिवार ने पंकज की ही लाश होने की पुष्टि कर दी । सोमवार सुबह पुलिस वापस घटनास्थल पर पहुंची तब गड्‌ढा खोदकर शव को बाहर निकाला गया।

चार दिन में शव बुरी तरह गल गया है

      मिट्टी और तेज धूप भी की वजह से 4 दिन के भीतर लाश पूरी तरह गल चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने गड्ढे को सावधानी से खोदकर शव को बाहर निकाला।

फोटो:सोशल मीडिया
FSL टीम ने की जांच,भीकनगांव में हुआ पोस्टमार्टम

               उक्त घटना खंडवा जिले के थाना धनगांव क्षेत्र की है लेकिन युवक की गुमशुदगी पहले से खरगोन के भीकनगांव थाने में भी दर्ज थी। वह भीकनगांव थाना क्षेत्र के गांव सिराली का निवासी था। धनगांव टीआई विजय वर्मा के अनुसार, इस केस में कार्रवाई भीकनगांव पुलिस करेगी। घटनास्थल पर खरगोन जिले की FSL टीम भी पहुंची। शव को बरामद कर भीकनगांव ले जाया गया। भीकनगांव टीआई मीणा कर्णावत ने बताया कि पोस्टमार्टम भीकनगांव में हुआ। पुलिस कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();