लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान,दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस,Lok Sabha election dates may be announced today, Election Commission will hold a press conference at 3 pm
लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली । लोक सभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर संभवतः आज चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है। आम चुनाव 2024 के साथ-साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा।
लोक सभा चुनाव 2024 चुनावों का हो सकता है एलान
लोकसभा चुनाव 2024 की आज घोषणा संभवतः होने वाली है। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है।
पिछली बार 10 मार्च को हो गई थी घोषणा
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हो गई थी।चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था, लेकिन इस बार शनिवार को इसकी घोषणा हो सकती है।
6 से 7 चरणों में हो सकते हैं लोक सभा चुनाव 2024
पिछली बार 2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार भी संभावना है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।
दोनों चुनाव आयुक्तों ने पदभार संभाला
आम चुनाव 2024 के एलान से पहले दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।आयोग में दो पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे। जो अब भर गए हैं।

.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं