सरकार बचेगी या गिर जाएगी,आज सोरेन सरकार की है अग्निपरीक्षा,हैदराबाद से रांची पहुंचे विधायक,दिये गए निर्देश,Will the government survive or fall, today is the litmus test of Soren government, MLAs reached Ranchi from Hyderabad, instructions given,
आज झारखंड में सोरेन सरकार की है अग्निपरीक्षा,हैदराबाद से रांची पहुंचे झामुमो और कांग्रेस विधायकों को निर्देश
आज झारखंड में चंपई सोरेन सरकार को विश्वास मत हासिल करना है।झामुमो और कांग्रेस के विधायक हैदराबाद से रांची पहुंच गए हैं। झामुमो ने फ्लोर टेस्ट को लेकर नया निर्देश जारी कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब व्हिप जारी कर दिया है। विधानसभा में सोमवार को विश्वास मत के दौरान सारे विधायकों को सरकार के पक्ष में मतदान करने संबंधी निर्देश दिया गया है।
पार्टी अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है,विधायकों के विरुद्ध
मतदान के दौरान सारे विधायकों को पक्ष में वोटिंग करने का है निर्देश
रांची में विधानसभा में सोमवार को चंपई सरकार विश्वास मत प्रस्ताव का सामना करेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों ने इस संबंध में अलग-अलग व्हिप जारी किया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन ने पार्टी की ओर से विधायकों को व्हिप जारी करते हुए विधानसभा में उपस्थित होने को कहा है।विश्वास मत प्रस्ताव पर सारे विधायक पक्ष में मतदान करेंगे। उधर, कांग्रेस की ओर से भी पार्टी विधायकों को व्हिप जारी किया गया है। मतदान के दौरान सारे विधायकों को सरकार के पक्ष में वोटिंग करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि व्हिप का उल्लंघन करने पर पार्टी विधायकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है।
झारखंड विधानसभा में दलीय स्थिति
झामुमो - 29
भाजपा -26 (बाबूलाल मरांडी को मिलाकर)
कांग्रेस - 17 (प्रदीप यादव को मिलाकर)
आजसू पार्टी - 03
सीपीआइ (माले) - 01
राष्ट्रवादी कांग्रेस - 01
राजद - 01
अन्य - 02
मनोनीत - 01
रिक्त - 01



कोई टिप्पणी नहीं