Breaking News

जिला पंचायत सागर उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत में हुई हितग्राही कार्यों की समीक्षा बैठक ,Review-meeting-of-beneficiary-works-held-in-Janpad-Panchayat-under-the-chief-hospitality-of-Jila-Panchayat-Sagar-Up-Sabhapati.

जिला पंचायत सागर उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत में हुई हितग्राही कार्यों की समीक्षा बैठक 

सागर जिलांतर्गत देवरी/केसली जनपद पंचायत के हितग्राहियों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई 

देवरी में मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड के सभी हितग्राहियों से उनके कार्य कपिलधारा कूप,खेत तालाब,वृक्षारोपण सहित नाडेप आदि सभी योजनाओं के कार्यों के बारे में जानकारी ली गई एवं कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में स्वीकृत अपूर्ण कार्य जल्द पूर्ण करने एवं पूर्ण कार्यों की सीसी जारी कर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छता पिट,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर ने वितरित किए ।कार्यक्रम को मुख्य अतिथि  जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा संबोधित कर विकासखंड को विकास का माडल बने,ऐसी योजना बनाने का आग्रह किया गया और सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग की अपील की गई।

केसली में भी जनपद स्तरीय हितग्राहीमूलक योजना क्रियान्वयन एवम निराकरण सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में मंगल भवन केसली में संपन्न हुआ।सभी हितग्राहियों को समझाइस दी गई ।समय सीमा में कार्य करने,कपिल धारा ,खेत तालाब ,पौधारोपण कार्य करने एवम अधिकारियों को  कपिलधारा कूप निर्माण के मटेरियल की राशि प्राथमिकता से डालने ,उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी कर कार्य सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम की व्यवस्था केसली ग्राम पंचायत द्वारा की गई ।

देवरी के कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया,जनपद पंचायत सीईओ मनीषा चतुर्वेदी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोती आदिवासी,इंद्राज लोधी,नरेंद्र आदिवासी,अंकुर नायक,वीरेंद्र सेमराखेड़ी,रामजी दुबे रामटेक जनपद सदस्य,अंत्योदय अध्यक्ष देवेंद्र रसेना,काशीराम डुगरिया सहित उपयंत्री,एपीओ,जनपद कर्मचारीगण सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक,हितग्राही आदि उपस्थित रहे। 

वहीं केसली में हुए कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरमन लोधी,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुखदेव अरेले,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद गोंड,सहायक यंत्री,समस्त उपयंत्री,एपीओ एवम जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारीगण,सरपंच,सचिव,जीआरएस सहित क्षेत्र के हितग्राहीगण उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();