Breaking News

मोहन सरकार आज पेश करेगी 'अंतरिम बजट',किन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी? Mohan government will present 'interim budget' today, which schemes can get approval?

मोहन सरकार आज पेश करेगी 'अंतरिम बजट',किन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी?

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को मध्य प्रदेश का अंतरिम बजट पेश करेंगे.अनुमान है कि 1 लाख करोड़ तक का लेखानुदान हो सकता है.बजट में कोई नई घोषणाएं शायद नहीं होंगी. सरकार जो योजना घोषित कर चुकी है,उसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है.बजट सत्र के दौरान सदन में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का भाषण होगा, जिसमें वह अपना अंतरिम बजट पेश करेंगे. लेखानुदान में किए जा रहे प्रावधानों के बारे में विधायकों को जानकारी पेन ड्राइव में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे वे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी देख सकते हैं.

योजनाओं के लिए जारी किए जाएंगे फंड?

अनुमान है कि अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री की योजना के लिए नई मद खोली जाएगी. बैगा, भारिया और सहरिया आदिवासी परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की तर्ज पर आवास स्वीकृत होंगे. इसके लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपये किस्तों में दिए जाएंगे. साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य में भी वृद्धि की जा सकती है.आर्थिक सर्वेक्षण मानसून सत्र में पेश किया जाएगा.

नदी जोड़ो परियोजना 

मोहन सरकार अपने अंतरिम बजट में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए भी धन का प्रावधान कर सकती है. इसके अलावा एकीकृत पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए भी राशि के प्रावधान किए जाने की संभावना है.

अन्य योजनाओं के भी जारी होगी राशि

बजट में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, वेतन और पारिश्रमिक में वृद्धि, सिंचाई और अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए धन का प्रावधान किए जाने का अनुमान है.

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();